दोहे - नारायण स्वामी

नारायण स्वामीनारायण स्वामी

2 min read · 12.4K reads

नारायण हरि भक्त की, प्रथम यही पहचान।
आप अमानी ह्वै रहै देत और को मान॥

कपट गांठि मन में नहीं, सब सों सरल सुभाव।
नारायन ता भक्त की, लगी किनारे नाव॥

दसन पांति मोतियन लरी, अधर ललाई पान।
ताहूं पै हंसि हेरिबो, को लखि बचै सुजान॥

मृदु मुसक्यान निहारि कै, धीर धरत है कौन।
नारायण कै तन तजै, कै बौरा कै मौन॥

नारायण स्वामी
About the poet

नारायण स्वामी

View profile & all 8 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like