उल्फ़त में ज़माने की हर रस्म को ठुकराओ - नक़्श लायलपुरी

नक़्श लायलपुरीनक़्श लायलपुरी24 Sept 1928 – 22 Sept 2017

7 min read · 12.4K reads

1
उल्फ़त में ज़माने की, हर रस्म को ठुकराओ
फिर साथ मेरे आओ ओ
उल्फ़त में ज़माने की, हर रस्म को ठुकराओ

क़दमों को ना रोकेगी, ज़ंजीर रिवाज़ों की
हम तोड़ के निकलेंगे, दीवार समाजों की
दूरी पे सही मंज़िल, दूरी से, ना घबराओ
उल्फ़त में ज़माने की, हर रस्म को ठुकराओ

मैं अपनी बहारों को, रंगीन बना लूँगा
सौ बार तुम्हें अपनी, पलकों पे बिठा लूँगा
शबनम की तरह मेरे, गुलशन में, बिखर जाओ
उल्फ़त में ज़माने की, हर रस्म को ठुकराओ

आ जाओ, के जीने के हालात बदल डालें
हम तुम ज़माने के, दिन-रात बदल डालें
तुम मेरी वफ़ाओं की, एक बार, क़सम खाओ
उल्फ़त में ज़माने की, हर रस्म को ठुकराओ.

2

उल्फ़त में ज़माने की, हर रस्म को ठुकराओ
फिर साथ मेरे आओ, फिर साथ मेरे आओ
उल्फ़त में ज़माने की, हर रस्म को ठुकराओ

दुनिया से बहुत आगे, जिस भीड़ में हम होंगे
ये सोच लो पहले से हर भीड़ में ग़म होंगे
है ख़ौफ़ ग़मों से तो रुक जाओ, ठहर जाओ
फिर साथ मेरे आओ, फिर साथ मेरे आओ

मैं टूटी हुई क़श्ती ख़ुद पार लगा लूँगी
तूफ़ान को मौजों की पतवार बना लूँगी
मझधार का डर है तो साहिल पे ठहर जाओ
फिर साथ मेरे आओ, फिर साथ मेरे आओ

दिल और कहीं देकर तुम चाहे बदल जाओ
दो चार क़दम चल कर मुमकिन है बहक जाओ
फिर साथ मेरे आओ, फिर साथ मेरे आओ
उल्फ़त में ज़माने की, हर रस्म को ठुकराओ
नक़्श लायलपुरी
About the poet

नक़्श लायलपुरी

View profile & all 35 Poems / Stories

More from नक़्श लायलपुरी

  1. तेरी गली की तरफ़ - नक़्श लायलपुरी

    नक़्श लायलपुरीनक्श लायलपुरी की शायरी में ज़बान की मिठास, एहसास की शिद्दत और इज़हार का दिलकश अंदाज़ मिलता है । उनकी ग़ज़ल का चेहरा दर्द के शोले में लिपटे हुए शबनमी एहसास की लज़्ज़त से तरबतर है। शायरी के इस समंदर में एक तरफ़ फ़िक्र की ऊँची-ऊँची लहरें हैं तो दूसरी तरफ़ इंसानी जज़्बात की ऐसी गहराई है जिसमें डूब जाने को मन करता है । नक़्श साहब की शायरी में पंजाब की मिट्टी की महक, लखनऊ की नफ़ासत और मुंबई के समंदर का धीमा-धीमा संगीत है-

    12.4K reads
  2. तुझको सोचा तो खो गईं आँखें - नक़्श लायलपुरी

    तुझको सोचा तो खो गईं आँखेंदिल का आईना हो गईं आँखें

    12.4K reads
  3. वो आएगा दिल से दुआ तो करो - नक़्श लायलपुरी

    वो आएगा दिल से दुआ तो करोनमाज़े-मुहब्बत अदा तो करो

    12.4K reads
  4. अपना दामन देख कर घबरा गए - नक़्श लायलपुरी

    अपना दामन देख कर घबरा गएख़ून के छींटे कहाँ तक आ गए

    12.4K reads
  5. अपनी भीगी हुई पलकों पे सजा लो मुझको - नक़्श लायलपुरी

    अपनी भीगी हुई पलकों पे सजा लो मुझकोरिश्ताए-दर्द समझकर ही निभा लो मुझको

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like