सूर आयौ माथे पर, छाया आई पाँइन तर - नंददास

नंददासनंददास

2 min read · 12.4K reads

सूर आयौ माथे पर, छाया आई पाइँन तर,
उतर ढरे पथिक डगर देखि छाँह गहरी ।
सोए सुकुमार लोग जोरि कै किंवार द्वार,
पवन सीतल घोख मोख भवन भरत गहरी ॥
धंधी जन धंध छाँड़ि, जब तपत धूप डरन,
पसु-पंछी जीव-जंतु छिपत तरुन सहरी ।
नंददास प्रभु ऐसे में गवन न कीजै कहुँ,
माह की आधी रात जैसी ये जेठ की दुपहरी ॥
नंददास
About the poet

नंददास

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like