रुचिर चित्रसारी सघन कुंज में मध्य कुसुम-रावटी राजै - नंददास

नंददासनंददास

2 min read · 12.4K reads

(राग विहाग)

रुचिर चित्रसारी सघन कुंज में मध्य कुसुम-रावटी राजै ।
चंदन के रूख चहुँ ओर छवि छाय रहे,
फूलन के अभूषन-बसन, फूलन सिंगार सब साजै ॥
सीयर तहखाने में त्रिविध समीर सीरी,
चंदन के बाग मध चंदन-महल छाजै ।
नंददास प्रिया-प्रियतम नवल जोरि,
बिधना रची बनाय, श्री ब्रजराज विराजै ॥
नंददास
About the poet

नंददास

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like