तुम्हारी याद - नंद भारद्वाज

नंद भारद्वाजनंद भारद्वाज1 Sept 1948

2 min read · 12.4K reads

आज फिर आई तुम्हारी याद
तुम फिर याद में आई-
आकर कौंध गई चारों तरफ़
समूचे ताल में !

रात भर होती रही बारिश
रह-रह कर हुमकता रहा आसमान
तुम्हारे होने का अहसास -
कहीं आस-पास
भीगती रही देहरी आंगन-द्वार
मन तिरता-डूबता रहा
तुम्हारी याद में !
नंद भारद्वाज
About the poet

नंद भारद्वाज

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like