माँ और बच्चा - नंद भारद्वाज

नंद भारद्वाजनंद भारद्वाज1 Sept 1948

5 min read · 12.4K reads

एक उम्मीद की तरह धारण करती है
जिसे माँ अपनी कोख में
अपनी चिन्ताओं से दूर रखना चाहती है
बच्चे की भोली नींद
सहमी संज्ञाओं और अनाम आशंकाओं में घिरी
जीती है उसी की साँस में हर पल

कोख से अलग होते ही बदल जाती हैं
उनके बीच की सारी अन्त:क्रियाएँ
वही अवयव एक निरापद आकार में
रचता है अपना न्यारा अन्तर्लोक
किसी उल्का-पिण्ड की तरह
अनंत आकाश में विचरता है दिशाहीन
माँ, फकत् रीझ भर सकती है उसके रास पर

उसकी हर इच्छा में खोजती अपना अक्स
वह दूर तक बनी रहना चाहती है
उसी की दुनिया में अन्तर्लीन
कोई और विकल्प रहता ही नहीं शेष
उसकी आँख में!

जब किसी अनचाहे आघात से
आहत होती हैं यह हँसती-हुलसती दुनिया
सिहर उठता है माँ का कलेजा बेआवाज़
जब औरों को आहत करने का
हेतु बनता है उसका अपना अंश
वह कलपती है रोती है आखी रात
कोसती है माँ अपनी कोख को ताउम्र!
नंद भारद्वाज
About the poet

नंद भारद्वाज

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैसहरा पे बुरा वक़्त मिरे यार पड़ा हैदीवाना कई रोज़ से बीमार पड़ा है— मुनव्वर रानाकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेकाले कपड़े नहीं पहने हैं तो इतना कर लेइक ज़रा देर को कमरे में अँधेरा कर ले— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजभ्रूण-हत्या के बाद भीज़िंदा हूँज़िंदा रहूँगा— बिप्लव चौधुरी