खोज ली पृथ्वी - नंद भारद्वाज

नंद भारद्वाजनंद भारद्वाज1 Sept 1948

2 min read · 12.4K reads

तुम्हारे सपनों में बरसता धारो–धार
प्यासी धरती का काला मेघ होता

उन उर्वर हलकों से लौट कर आता
रेतीले टीबों के अध–बीच
तुम्हारी जागती इच्छाओं में सपने सवाँरता

अब तो किरची–किरची हो गया है
मेरा वह उल्लास
और मन्दी पड़ती जा रही है
तुम्हारे चूड़े की मजीठ (रक्तिम–आभा)

फिर भी जद्दोजहद में पचते आखी उम्र
हमने आकाश और पाताल के बीच
खोज ही ली पृथ्वी ।
नंद भारद्वाज
About the poet

नंद भारद्वाज

View profile & all 41 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like