फागुनी शाम - नामवर सिंह

नामवर सिंहनामवर सिंह28 Sept 1926 – 19 Sept 2019

2 min read · 12.4K reads

फागुनी शाम अंगूरी उजास
बतास में जंगली गंध का डूबना

ऐंठती पीर में
दूर, बराह-से
जंगलों के सुनसान का कुंथना ।

बेघर बेपरवाह
दो राहियों का
नत शीश
न देखना, न पूछना ।

शाल की पँक्तियों वाली
निचाट-सी राह में
घूमना घूमना घूमना ।
नामवर सिंह
About the poet

नामवर सिंह

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like