ज़िक्र हर सुब्ह ओ शाम है तेरा

नाजी शाकिरनाजी शाकिर

1 min read · 12.4K reads

ज़िक्र हर सुब्ह ओ शाम है तेरा

विर्द-ए-आशिक़ कूँ नाम है तेरा

मत कर आज़ाद दाम-ए-ज़ुल्फ़ सीं दिल

बाल-बाँधा ग़ुलाम है तेरा

लश्कर-ए-ग़म ने दिल सीं कूच किया

जब से इस में मक़ाम है तेरा

जाम-ए-मय का पिलाना है बे-रंग

शौक़ जिन कूँ मुदाम है तेरा

आज 'नाजी' से रम न कर ऐ शोख़

देख मुद्दत सीं राम है तेरा

नाजी शाकिर
About the poet

नाजी शाकिर

मूल नाम : मुहम्मद शाकीर

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like