देखी बहार हम ने कल ज़ोर मय-कदे में

नाजी शाकिरनाजी शाकिर

1 min read · 12.4K reads

देखी बहार हम ने कल ज़ोर मय-कदे में

हँसने सीं उस सजन के था शोर मय-कदे में

थे जोश-ए-मुल सीं ऐसी शोरिश में दाग़ दिल के

गोया कि कूदते हैं ये मोर मय-कदे में

फंदा रखा था मैं ने शायद कि वो परी-रू

देखे तो पास मेरे हो दौर मय-कदे में

है आरज़ू कि हमदम वो माह-रू हो मेरा

दे शाम सीं जो प्याला हो भोर मय-कदे में

साक़ी वही है मेरा 'नाजी' कि गर मरूँ मैं

मुझ वास्ते बना दे जा गोर मय-कदे में

नाजी शाकिर
About the poet

नाजी शाकिर

मूल नाम : मुहम्मद शाकीर

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like