हम कहें वो सुनें या फिर वो कहें हम सुनें - नईम

नईमनईम1 Sept 1935 – 9 Sept 2009

3 min read · 12.4K reads

हम कहें वो सुनें या फिर वो कहें हम सुनें,
होगा देखना! जब पड़ेंगे दिन छिटक कर दूर-
आक्रमणों प्रत्याक्रमणों हो भले फिर चूर,
तरद्दुद में पड़े मायाभारते सिर धुनें।

सामयिक हैं सभी समझौते। समझते हुए-
भी विवश हैं; किन्तु करने के लिए बेसाख़्ता।
गए दिन जब हम उड़ाते थे मज़े से फ़ाख़्ता।
सिए बैठे घाव अपने हम कसकते हुए।

रहें पछताते रहें हम औ जनम भर जिएँ-
जब तक! भले उड़ जाए हमारे हाथ से,
बाज तोते, कबूतर दहशतजदा साथ से।
ग़मजदा हम आँसुओं को भला कब तक पिएँ?

आप बीती से नहीं कम हैं ये परबीतीं,
कथा बन दोनों यहाँ रह जाएंगी जीतीं।

More Poetry & Stories You May Like

दरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानामहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होमहफ़िल में आज मर्सिया-ख़्वानी ही क्यूँ न होआँखों से बहने दीजिए पानी ही क्यूँ न हो— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडेजूते पर पॉलिश करते हुएजूते पर पॉलिश करते हुएउसके चेहरे पर आई शिकन को पढ़ रहा हूँ— ललन चतुर्वेदीभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुर