इंहिदाम - नज़्म

नाहीद क़ासमीनाहीद क़ासमी

1 min read · 12.4K reads

कच्ची दीवार

और कच्चा मकान

कच्ची मिट्टी का ये अजब इंसान

नज़्र होता है बारिशों की ये

इस को सैलाब खा के जाता है

कच्ची दीवार

और कच्चा मकान

कच्ची मिट्टी का ये अजब इंसान

एक दिन थक के चूर होता है

ज़ात से अपनी दूर होता है

नाहीद क़ासमी
About the poet

नाहीद क़ासमी

View profile & all 24 Poems / Stories