अनोखी शहज़ादी

नाहीद क़ासमीनाहीद क़ासमी

1 min read · 12.4K reads

माना मैं इक शहज़ादी हूँ

जो क़ैदी है

लेकिन मेरे दिल में शहज़ादे की चाह का कोई तीर नहीं है

मेरी आँखें उस की राह नहीं तकती हैं

फिर भी देव की क़ैद से छुट कर

दूर हरे खेतों, नीले दरियाओं, शफ़क़ी बादलों, गाते ताएरों

ख़ुशबुओं से लदे हुए झोंकों को छूना चाहूँ

चूमना चाहूँ

उन में घुल-मिल जाना चाहूँ

(मेरे शहज़ादे! मैं जानूँ तू भी तो ये सब कुछ करना चाहता होगा)

नाहीद क़ासमी
About the poet

नाहीद क़ासमी

View profile & all 24 Poems / Stories