आवाज़ - नज़्म

नाहीद अख़्तर बलूचनाहीद अख़्तर बलूच

1 min read · 12.4K reads

वो जब मुझ से बोलता है तो

दुनिया की सारी आवाज़ें

मीठी तानें मधुर ज़बानें

उस के इक इक मीठे बोल पे

सर धुनती हैं

उस की बातें

सात सुरों में

एक अनोखा सुर बनती हैं

इतना मीठा लहजा उस का

वो बोले तो

दुनिया की सारी आवाज़ें

चुप रह कर उस को सुनती हैं

नाहीद अख़्तर बलूच
About the poet

नाहीद अख़्तर बलूच

View profile & all 14 Poems / Stories