यह दंतुरित मुसकान - नागार्जुन

नागार्जुननागार्जुन30 Sept 1911 – 5 Sept 1998

4 min read · 12.5K reads

तुम्हारी यह दंतुरित मुस्कान
मृतक में भी डाल देगी जान
धूली-धूसर तुम्हारे ये गात...
छोड़कर तालाब मेरी झोंपड़ी में खिल रहे जलजात
परस पाकर तुम्हारी ही प्राण,
पिघलकर जल बन गया होगा कठिन पाषाण
छू गया तुमसे कि झरने लग पड़े शेफालिका के फूल
बाँस था कि बबूल?
तुम मुझे पाए नहीं पहचान?
देखते ही रहोगे अनिमेष!
थक गए हो?
आँख लूँ मैं फेर?
क्या हुआ यदि हो सके परिचित न पहली बार?
यदि तुम्हारी माँ न माध्यम बनी होगी आज
मैं न सकता देख
मैं न पाता जान
तुम्हारी यह दंतुरित मुस्कान


धन्य तुम, माँ भी तुम्‍हारी धन्य!
चिर प्रवासी मैं इतर, मैं अन्य!
इस अतिथि से प्रिय क्या रहा तम्हारा संपर्क
उँगलियाँ माँ की कराती रही मधुपर्क
देखते तुम इधर कनखी मार
और होतीं जब कि आँखे चार
तब तुम्हारी दंतुरित मुस्कान
लगती बड़ी ही छविमान!
नागार्जुन
About the poet

नागार्जुन

View profile & all 80 Poems / Stories

More from नागार्जुन

  1. युगधारा - नागार्जुन

    भादों की कारी अन्ध्यारी निसा झुकि बादर मंद फुही बरसावै .स्यामा जू आपनी ऊची अटा पै छकी रसरीति मलारहि गावै .

    12.5K reads
  2. खिचड़ी विप्लव देखा हमने - नागार्जुन

    भादों की कारी अन्ध्यारी निसा झुकि बादर मंद फुही बरसावै .स्यामा जू आपनी ऊची अटा पै छकी रसरीति मलारहि गावै .

    12.5K reads
  3. इस गुब्बारे की छाया में - नागार्जुन

    भादों की कारी अन्ध्यारी निसा झुकि बादर मंद फुही बरसावै .स्यामा जू आपनी ऊची अटा पै छकी रसरीति मलारहि गावै .

    12.4K reads
  4. यात्री

    भादों की कारी अन्ध्यारी निसा झुकि बादर मंद फुही बरसावै .स्यामा जू आपनी ऊची अटा पै छकी रसरीति मलारहि गावै .

    12.5K reads
  5. हज़ार-हज़ार बाहों वाली - नागार्जुन

    भादों की कारी अन्ध्यारी निसा झुकि बादर मंद फुही बरसावै .स्यामा जू आपनी ऊची अटा पै छकी रसरीति मलारहि गावै .

    12.9K reads

More Poetry & Stories You May Like