लालू साहू - नागार्जुन

नागार्जुननागार्जुन30 Sept 1911 – 5 Sept 1998

6 min read · 12.5K reads

शोक विह्वल लालू साहू
आपनी पत्नी की चिता में
कूद गया
लाख मना किया लोगों ने
लाख-लाख मिन्नतें कीं
अनुरोध किया लाख-लाख
लालू ने एक न सुनी...
63 वर्षीय लालू 60 वर्षीया पत्नी की
चिता में अपने को डालकर सती हो गया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एफ़.एस. बाखरे ने आज
यहाँ बतलाया--
लालू सलेमताबाद के निकट बंघी गाँव का रहने वाला था
पत्नी अर्से से बीमार थी
लालू ने महीनों उसकी परिचर्या की
मगर वो बच न सकी
निकटवर्ती नदी के किनारे चिता प्रज्वलित हुई
दिवंगत की लाश जलने लगी
लालू जबरन उस चिता में कूद गया

लालू की काया बुरी तरह झुलस गई थी
लोगों ने खींच-खाँचकर उसे बाहर निकाला
मगर लालू को बचाया न जा सका
थोड़ी देर बाद ही उसके प्राण-पखेरू उड़ गए
पीछे--
मॄत लालू का शव भी उसकी पत्नी की चिता में ही
डाल दिया गया
पीछे--
पुलिस वालों ने लालू के अवशेषों को
अपने कब्ज़े में ले लिया...
इस प्रकार एक पति उस रोज़ सती हो गया
और अब दिवंगत पति (लालू साहू) के नाम
पुलिस वाले केस चलाएंगे...
क्या इस हमदर्द कवि को तथाकथित अभियुक्त के पक्ष में
भावात्मक साक्ष्य देना होगा बाहर जाकर ?

(1976), (जब नागार्जुन इमरजेंसी के दौरान जेल में थे)
नागार्जुन
About the poet

नागार्जुन

View profile & all 80 Poems / Stories

More from नागार्जुन

  1. युगधारा - नागार्जुन

    भादों की कारी अन्ध्यारी निसा झुकि बादर मंद फुही बरसावै .स्यामा जू आपनी ऊची अटा पै छकी रसरीति मलारहि गावै .

    12.5K reads
  2. खिचड़ी विप्लव देखा हमने - नागार्जुन

    भादों की कारी अन्ध्यारी निसा झुकि बादर मंद फुही बरसावै .स्यामा जू आपनी ऊची अटा पै छकी रसरीति मलारहि गावै .

    12.5K reads
  3. इस गुब्बारे की छाया में - नागार्जुन

    भादों की कारी अन्ध्यारी निसा झुकि बादर मंद फुही बरसावै .स्यामा जू आपनी ऊची अटा पै छकी रसरीति मलारहि गावै .

    12.4K reads
  4. यात्री

    भादों की कारी अन्ध्यारी निसा झुकि बादर मंद फुही बरसावै .स्यामा जू आपनी ऊची अटा पै छकी रसरीति मलारहि गावै .

    12.5K reads
  5. हज़ार-हज़ार बाहों वाली - नागार्जुन

    भादों की कारी अन्ध्यारी निसा झुकि बादर मंद फुही बरसावै .स्यामा जू आपनी ऊची अटा पै छकी रसरीति मलारहि गावै .

    12.9K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायउसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशी