मायावती

NagarjunNagarjun30 Jun 1911 – 5 Nov 1998

1 min read · 12.9K reads

मायावती मायावती
दलितेन्द्र की छायावती छायावती

जय जय हे दलितेन्द्र
प्रभु, आपकी चाल-ढाल से
दहशत में है केन्द्र

जय जय हे दलितेन्द्र
आपसे दहशत खाए केन्द्र
अगल बगल हैं पण्डित सुखराम
जिनके मुख में राम

सोने की ईंटों पर बैठे हैं
नरसिंह राव
राजा होंगे आगे चल कर
जिनके पुत्र प्रभाकर राव

मायावती मायावती
दलितेन्द्र की शिष्‍या
छायावती छायावती

दलितेन्द्र कांशीराम
भाषण देते धुरझाड़
सब रहते हैं दंग
बज रहे दलितों के मृदंग
जय जय हे दलितेन्द्र
आपसे दहशत खाए केन्द्र

मायावती आपकी शिष्‍या
करे चढ़ाई
बाबा विश्‍वनाथ पर
प्रभो, आपसे शंकित है केन्द्र
जय जय हे दलितेन्द्र

मायावती मायावती
गुरु गुन मायावती
मायावती मायावती
गुरु गुन मायावती
मायावती मायावती

Nagarjun
About the poet

Nagarjun

Vaidyanath Mishra (30 June 1911 - 5 November 1998), better known by his pen name Nagarjun, was a Hindi and Maithili poet who has also penned a number of novels, short stories, literary biographies and travelogues, and was known as Janakavi- the People's Poet.…

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like