बारिश और बादल - नज़्म

नफ़ीसा सुल्ताना अंनानफ़ीसा सुल्ताना अंना

1 min read · 12.5K reads

कल शाम मुझे बारिश मिली

बाग़ में रोती हुई

उस की सिसकियाँ दरख़्तों की

शाख़ों पर अटकी थीं

वो बादल का घर छोड़ आई थी

मैं ने उसे तअस्सुफ़ से देखा

रात को मेरे कमरे की खिड़की पर

बिखरे बालों वाले

परेशान बादल ने दस्तक दी

वो चाँदनी का एक टुकड़ा

हाथ में ले कर

बारिश को ढूँड रहा था

मैं ने खिड़की पे बहते

बारिश के आँसुओं की सम्त इशारा किया

मोहब्बत के आसमान पर बिछड़ने वालों को

ज़मीन भी पनाह नहीं देती

इस लिए हाथ छुड़ाने से पहले

ये बात ध्यान में रखना

मोहब्बत में जुदाई दाइमी होती है

नफ़ीसा सुल्ताना अंना
About the poet

नफ़ीसा सुल्ताना अंना

उपनाम : 'अना' जन्म : कराची, सिंध

View profile & all 12 Poems / Stories