गीत लिक्खूं - नचिकेता

नचिकेतानचिकेता

3 min read · 12.4K reads

भोर की पहली किरण के गीत लिक्खूँ
रोशनी के बांकपन के गीत लिक्खूँ

कली की पहली
चटक के गीत लिक्खूँ
नर्म टहनी की लचक के
गीत लिक्खूँ
जले चूल्हे की अगन के गीत लिक्खूँ

गीत लिक्खूँ
फसल की अंगड़ाईयों के
फूल की बजती हुई
शहनाइयों के
समय के सच्चे सृजन के गीत लिक्खूँ

गीत लिक्खूँ
स्वप्न के, उम्मीद के मैं
गीत होली-दिवाली के
ईद के मैं
राह पर बढ़ते चरण के गीत लिक्खूँ

गीत लिक्खूँ
प्यार के, संघर्ष के भी
आदमी की यातना के
हर्ष के भी
नये कल के आगमन के गीत लिक्खूँ
नचिकेता
About the poet

नचिकेता

View profile & all 43 Poems / Stories