असीर-ए-पंजा-ए-अहद-ए-शबाब कर के मुझे

Muztar KhairabadiMuztar Khairabadi1 Jan 1865 – 1 Jan 1927

1 min read · 13.1K reads

असीर-ए-पंजा-ए-अहद-ए-शबाब कर के मुझे

कहाँ गया मिरा बचपन ख़राब कर के मुझे

किसी के दर्द-ए-मोहब्बत ने उम्र-भर के लिए

ख़ुदा से माँग लिया इंतिख़ाब कर के मुझे

ये उन के हुस्न को है सूरत-आफ़रीं से गिला

ग़ज़ब में डाल दिया ला-जवाब कर के मुझे

वो पास आने न पाए कि आई मौत की नींद

नसीब सो गए मसरूफ़-ए-ख़्वाब कर के मुझे

मिरे गुनाह ज़ियादा हैं या तिरी रहमत

करीम तू ही बता दे हिसाब कर के मुझे

मैं उन के पर्दा-ए-बेजा से मर गया 'मुज़्तर'

उन्हों ने मार ही डाला हिजाब कर के मुझे

Muztar Khairabadi
About the poet

Muztar Khairabadi

Iftikhar Hussain, known by his pen name Muztar Khairabadi (Urdu: مضطر خیر آبادی‎; 1865 – 1927), was an Indian Urdu poet. Bibliography His works include: Nazr-e-Khuda (in Praise of God), a poetry collection Meelaad-e-Mustafa, the collection of na`at Behr-e-Taw…

View profile & all 36 Poems / Stories

More from Muztar Khairabadi

  1. न किसी की आँख का नूर हूँ न किसी के दिल का क़रार हूँ

    न किसी की आँख का नूर हूँ न किसी के दिल का क़रार हूँकसी काम में जो न आ सके मैं वो एक मुश्त-ए-ग़ुबार हूँ

    12.7K reads
  2. इलाज-ए-दर्द-ए-दिल तुम से मसीहा हो नहीं सकता

    इलाज-ए-दर्द-ए-दिल तुम से मसीहा हो नहीं सकतातुम अच्छा कर नहीं सकते मैं अच्छा हो नहीं सकता

    12.8K reads
  3. तू मुझे किस के बनाने को मिटा बैठा है

    तू मुझे किस के बनाने को मिटा बैठा हैमैं कोई ग़म तो नहीं था जिसे खा बैठा है

    12.7K reads
  4. अगर तुम दिल हमारा ले के पछताए तो रहने दो

    अगर तुम दिल हमारा ले के पछताए तो रहने दोन काम आए तो वापस दो जो काम आए तो रहने दो

    12.6K reads
  5. उन्हीं लोगों की बदौलत ये हसीं अच्छे हैं

    उन्हीं लोगों की बदौलत ये हसीं अच्छे हैंचाहने वाले इन अच्छों से कहीं अच्छे हैं

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like