तुम्हारे घर से पस-ए-मर्ग किस के घर जाता

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

तुम्हारे घर से पस-ए-मर्ग किस के घर जाता

बताओ आप से जाता तो मैं किधर जाता

नहीं है कोई भी साथी तुम्हारे मुजरिम का

पुकार उठते सब आज़ा जो मैं मुकर जाता

अजल के भेस में मेरी तलाश कर लेते

वो आप ढूँड के ख़ुद लाते में जिधर जाता

तकल्लुफ़ात-ए-मोहब्बत ने क़ैद कर रक्खा

हर एक सम्त थी दीवार मैं किधर जाता

कभी न सामने आता ज़लील कहला कर

जो वो बुलाते तो मैं अपने नाम पर जाता

भला छुपाए से छुपता लहू शहीदों का

ये ख़ून बोल ही उठता जो तू मुकर जाता

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads