तेरे हाथों से मिटेगा नक़्श-ए-हस्ती एक दिन

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

तेरे हाथों से मिटेगा नक़्श-ए-हस्ती एक दिन

बाढ़ रख देगी छुरी पर तेज़-दस्ती एक दिन

तेरी आँखों से दिल-ए-नाज़ुक गिरेगा नश्शे में

ताक़ से शीशा गिरा देगी ये मस्ती एक दिन

ज़ाहिदो पूजा तुम्हारी ख़ूब होगी हश्र में

बुत बना देगी तुम्हें ये हक़-परस्ती एक दिन

आँखें दोज़ख़ में भी सेंकेगा तिरा दिल-सोख़्ता

आग बन जाएगी ये आतिश-परस्ती एक दिन

ख़ूबी-ए-शमशीर-ए-अबरू का तमाशा देखते

दोनों बागों आप की तलवार कसती एक दिन

ख़ून मेरा राएगाँ नाहक़ बहाते हैं हुज़ूर

करनी है रंग-ए-हिना की पेश-दस्ती एक दिन

जिल्द-ए-पिस्ताँ तक मिरा कब तक न होगा दस्तरस

इन तुरंजों की भी क़ीमत होगी सस्ती एक दिन

ज़ुल्फ़-ए-काफ़िर-केश लिपटेगी क़दम से ऐ सनम

हिंदु-ए-शब भी करेगा बुत-परस्ती एक दिन

जान बख़्शो सर मिरे लाशे का ठुकराओ कभी

साग़र-ए-ख़ाली में भर दो शहद-ए-हस्ती एक दिन

नीलगूँ कर देंगे मल कर छातियाँ ऐ रश्क-ए-मेहर

तेरी अंगिया की कटोरी होगी जस्ती एक दिन

ख़ूब कर तारीफ़-ए-नव्वाब-ए-ज़फ़र-जंग ऐ 'मुनीर'

काम आ जाएगी ये आक़ा-परस्ती एक दिन

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads