ग़म सहते हैं पर ग़म्ज़ा-ए-बेजा नहीं उठता

मुनीर शिकोहाबादीमुनीर शिकोहाबादी

1 min read · 12.4K reads

ग़म सहते हैं पर ग़म्ज़ा-ए-बेजा नहीं उठता

मरते हैं मगर नाज़-ए-मसीहा नहीं उठता

कब पान रक़ीबों को इनायत नहीं होते

किस रोज़ मिरे क़त्ल का बेड़ा नहीं उठता

बल पड़ते हैं पहोंचे में लचकती है कलाई

नाज़ुक हैं बहुत फूलों का गजरा नहीं उठता

फ़रमाइए इरशाद पहाड़ों को उठा लूँ

पर रश्क का सदमा नहीं उठता नहीं उठता

कूचे में 'मुनीर' उन के मैं बैठा तो वो बोले

है है मिरे दरवाज़े से पहरा नहीं उठता

मुनीर शिकोहाबादी
About the poet

मुनीर शिकोहाबादी

उपनाम : 'मुनीर' मूल नाम : सैयद इस्माईल हुसैन जन्म : शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश निधन : 10 Aug 1880 | रामपुर, उत्तर प्रदेश संबंधी : इमाम बख़्श नासिख़ (गुरु) मुनीर की पैदाइश शिकोहाबाद में 1814 को हुई। उनका नाम सैयद इस्माईल हुसैन था, ‘मुनीर’ तख़ल्लुस था। आरम्भिक शिक…

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मुनीर शिकोहाबादी

  1. हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँ

    हाथ मलवाती हैं हूरों को तुम्हारी चूड़ियाँप्यारी प्यारी है कलाई प्यारी प्यारी चूड़ियाँ

    12.4K reads
  2. क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोग

    क्यूँकर शिकार-ए-हुस्न न खेलें यहाँ के लोगपरियों को फाँस लेते हैं हिन्दोस्ताँ के लोग

    12.4K reads
  3. आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्ते

    आँखें ख़ुदा ने बख़्शी हैं रोने के वास्तेदो कश्तियाँ मिली हैं डुबोने के वास्ते

    12.4K reads
  4. और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहीं

    और मुझ सा जान देने का तमन्नाई नहींउस का शैदाई हूँ जिस का कोई शैदाई नहीं

    12.4K reads
  5. साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामने

    साबित रहा फ़लक मिरे नालों के सामनेठहरी सिपर हबाब के भालों के सामने

    12.5K reads