लगे ख़दंग जब उस नाला-ए-सहर का सा

मोमिन खाँ मोमिनमोमिन खाँ मोमिन

1 min read · 12.4K reads

लगे ख़दंग जब उस नाला-ए-सहर का सा

फ़लक का हाल न हो क्या मिरे जिगर का सा

न जाऊँगा कभी जन्नत में मैं न जाऊँगा

अगर न होवेगा नक़्शा तुम्हारे घर का सा

करे न ख़ाना-ख़राबी तिरी नदामत-ए-जौर

कि आब-ए-शर्म में है जोश चश्म-ए-तर का सा

ये जोश यास तो देखो कि अपने क़त्ल के वक़्त

दुआ-ए-वस्ल न की वक़्त था असर का सा

लगे उन आँखों से हर-वक़्त ऐ दिल-ए-सद-चाक

तिरा न रुत्बा हुआ क्यूँ शिगाफ़-ए-दर का सा

ज़रा हो गर्मी-ए-सोहबत तो ख़ाक कर दे चर्ख़

मिरा सुरूर है गुल-ख़ंदा-ए-शरर का सा

ये ना-तवाँ हूँ कि हूँ और नज़र नहीं आता

मिरा भी हाल हुआ तेरी ही कमर का सा

जुनून के जोश से बेगाना-वार हैं अहबाब

हमारा हाल वतन में हुआ सफ़र का सा

ख़बर नहीं कि उसे क्या हुआ पर इस दर पर

निशान-ए-पा नज़र आता है नामा-बर का सा

दिल ऐसे शोख़ को 'मोमिन' ने दे दिया कि वो है

मुहिब हुसैन का और दिल रखे शिमर का सा

मोमिन खाँ मोमिन
About the poet

मोमिन खाँ मोमिन

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोमिन खाँ मोमिन

  1. वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद होवही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.4K reads
  2. असर उस को ज़रा नहीं होता

    असर उस को ज़रा नहीं होतारंज राहत-फ़ज़ा नहीं होता

    12.4K reads
  3. आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखो

    आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखोहै बुल-हवसों पर भी सितम नाज़ तो देखो

    12.4K reads
  4. रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरह

    रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरहअटका कहीं जो आप का दिल भी मिरी तरह

    12.4K reads
  5. दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगे

    दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगेफ़िल्स माही के गुल-ए-शम-ए-शबिस्ताँ होंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like