जो तेरे मुँह से न हो शर्मसार आईना

मोमिन खाँ मोमिनमोमिन खाँ मोमिन

1 min read · 12.4K reads

जो तेरे मुँह से न हो शर्मसार आईना

तो रुख़ करे सू-ए-आईना-दार आईना

कहे है देख के रुख़्सार-ए-यार आईना

कि इस सफ़ाई पे सदक़े निसार आईना

सियाह-रू न करे तर्क-ए-उल्फ़त-ए-गुलफ़ाम

मैं बुल-हवस को दिखाऊँ हज़ार आईना

सफ़ा-ए-दिल की कहाँ क़द्र-ए-तीरा-रोज़ी में

चराग़-ए-सुब्ह है शब-हा-ए-तार आईना

समझ लिया मगर इस सब्ज़ रंग को तूती

कि है नज़ारे का उम्मीद-वार आईना

वो सख़्त-जाँ हूँ कि दिखलाएँ गर दम-ए-मुर्दन

तो तोड़ दे कमर-ए-कोहसार आईना

मुक़ाबिल उस रुख़-ए-रौशन के खुल गई क़लई

न ठहरा आग पे सीमाब-वार आईना

समा रहे हैं मगर तेरे नौ-ब-नौ जल्वे

कि बन गया है तिलिस्म-ए-बहार आईना

शिकस्त-ए-रंग पे मस्ती में हँसते हैं हम भी

दिखाएँगे उन्हें वक़्त-ए-ख़ुमार आईना

मुझे तो कहते हो मत देख मेरी जानिब तू

और आप देखते हो बार बार आईना

बला है मन-ए-वफ़ा नूर उड़ गया नासेह

तू ले के देख तो रंग-ए-अज़ार आईना

समझ तू 'मोमिन' अगर नारवा हो ख़ुद-बीनी

तो देखें काहे को परहेज़-गार आईना

मोमिन खाँ मोमिन
About the poet

मोमिन खाँ मोमिन

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोमिन खाँ मोमिन

  1. वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद होवही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.4K reads
  2. असर उस को ज़रा नहीं होता

    असर उस को ज़रा नहीं होतारंज राहत-फ़ज़ा नहीं होता

    12.4K reads
  3. आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखो

    आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखोहै बुल-हवसों पर भी सितम नाज़ तो देखो

    12.4K reads
  4. रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरह

    रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरहअटका कहीं जो आप का दिल भी मिरी तरह

    12.4K reads
  5. दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगे

    दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगेफ़िल्स माही के गुल-ए-शम-ए-शबिस्ताँ होंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like