हम-रंग लाग़री से हूँ गुल की शमीम का

मोमिन खाँ मोमिनमोमिन खाँ मोमिन

1 min read · 12.4K reads

हम-रंग लाग़री से हूँ गुल की शमीम का

तूफ़ान-ए-बाद है मुझे झोंका नसीम का

छोड़ा न कुछ भी सीने में तुग़्यान-ए-अश्क ने

अपनी ही फ़ौज हो गई लश्कर ग़नीम का

यारान-ए-नौ के वास्ते मुझ से ख़फ़ा हुए

तुम को नहीं है पास नियाज़-ए-क़दीम का

याद आई काफ़िरों को मिरी आह-ए-सर्द की

क्यूँकि न काँपने लगे शो'ला जहीम का

अज़-बस-कि सब्त-ए-नामा है सोज़-ए-तप-ए-दरूँ

क़ासिद का हाथ है यद-ए-बैज़ा कलीम का

वाइज़ कभी हिला नहीं कू-ए-सनम से मैं

क्या जानूँ क्या है मर्तबा अर्श-ए-अज़ीम का

मारा है वस्ल-ए-ग़ैर के शिकवे पे चाहिए

मदफ़न जुदा जुदा मिरी लाश-ए-दो-नीम का

कहता है बात बात पे क्यूँ जान खा गए

गोया कि पक गया है कलेजा नदीम का

वाइज़ बुतों को ख़ुल्द में ले जाएँगे कहीं

है वा'दा काफ़िरों से अज़ाब-ए-अलीम का

'मोमिन' तुझे तो वहब है मोमिन ही वो नहीं

जो मो'तक़िद नहीं तिरी तब-ए-सलीम का

मोमिन खाँ मोमिन
About the poet

मोमिन खाँ मोमिन

View profile & all 51 Poems / Stories

More from मोमिन खाँ मोमिन

  1. वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद हो

    वो जो हम में तुम में क़रार था तुम्हें याद हो कि न याद होवही या'नी वा'दा निबाह का तुम्हें याद हो कि न याद हो

    12.4K reads
  2. असर उस को ज़रा नहीं होता

    असर उस को ज़रा नहीं होतारंज राहत-फ़ज़ा नहीं होता

    12.4K reads
  3. आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखो

    आँखों से हया टपके है अंदाज़ तो देखोहै बुल-हवसों पर भी सितम नाज़ तो देखो

    12.4K reads
  4. रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरह

    रोया करेंगे आप भी पहरों इसी तरहअटका कहीं जो आप का दिल भी मिरी तरह

    12.4K reads
  5. दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगे

    दफ़्न जब ख़ाक में हम सोख़्ता-सामाँ होंगेफ़िल्स माही के गुल-ए-शम-ए-शबिस्ताँ होंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like