मैं कहा बोलना शब ग़ैर से था तुम को क्या

मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवसमिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस

1 min read · 12.4K reads

मैं कहा बोलना शब ग़ैर से था तुम को क्या

मुस्कुरा कहने लगा शौक़ मिरा तुम को क्या

जो कहा मैं कि बुरे तौर निकाले तुम ने

फेर कर मुँह को लगा कहने भला तुम को क्या

शिकवा उस बुत के जफ़ा का जो किया मैं तो कहा

तुम तो दुनिया में हो इक अहल-ए-वफ़ा तुम को क्या

दर्द-ए-सर दुश्मनों के उन के हुआ रात सो मैं

जूँ ही घबरा के ये पूछा तो कहा तुम को क्या

तान कर मुँह पे दुपट्टा ब-दम-ए-सर्द कहा

तुम लगे पूछने क्यूँ हाल मिरा तुम को क्या

हर घड़ी तुम जो मलामत मुझे करते हो 'हवस'

आप मैं दाम-ए-मोहब्बत में फँसा तुम को क्या

मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस
About the poet

मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस

View profile & all 24 Poems / Stories

More from मिर्ज़ा मोहम्मद तकी हवस

  1. क्या दिन थे जब छुप छुप कर तुम पास हमारे आते थे

    क्या दिन थे जब छुप छुप कर तुम पास हमारे आते थेकाँपते थे बदनामी के डर से आँसू पी पी जाते थे

    12.4K reads
  2. हँसते थे मेरे हाल को जो यार देख कर

    हँसते थे मेरे हाल को जो यार देख करउन सब ने रो दिया मुझे बीमार देख कर

    12.4K reads
  3. हरगिज़ न मिरे महरम-ए-हमराज़ हुए तुम

    हरगिज़ न मिरे महरम-ए-हमराज़ हुए तुमआईने में अपने ही नज़र-बाज़ हुए तुम

    12.4K reads
  4. जंगलों में जुस्तुजू-ए-क़ैस-ए-सहराई करूँ

    जंगलों में जुस्तुजू-ए-क़ैस-ए-सहराई करूँकब तलक ढूँडूँ कहाँ तक जादा-पैमाई करूँ

    12.4K reads
  5. हुए आज बूढ़े जवानी में क्या थे

    हुए आज बूढ़े जवानी में क्या थेजब उट्ठे थे ज़ानू से हाथ आश्ना थे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी