जौर-ए-अफ़्लाक बस-कि झेले हैं

मिर्ज़ा मासिता बेग मुंतहीमिर्ज़ा मासिता बेग मुंतही

1 min read · 12.4K reads

जौर-ए-अफ़्लाक बस-कि झेले हैं

ऐसे पापड़ बहुत से बेले हैं

गह हुज़ूरी है गाह है दूरी

गह अकेले हैं गह दो-केले हैं

अस्प-ए-ताज़ी नज़र नहीं आते

सो खुरों से भरे तवेले हैं

कहते हैं याँ जिसे क़िमार-ए-इश्क़

खेल ऐसे बहुत से खेले हैं

जीते हैं वो क़िमार-ए-इश्क़ में यार

जान पर अपनी जो कि खेले हैं

ठहरे कब जंग-ए-हुस्न में ये शैख़

एक मुद्दत के ये भगेले हैं

पास अपने दुई का नाम नहीं

जब से पैदा हुए अकेले हैं

न दिखाना लहद में आँखें नकीर

पास अपने भी क़ुल के ढेले हैं

कुफ़्र-ओ-दीं का हो फ़ैसला क्यूँकर

एक मुद्दत के ये मँझेले हैं

दैर-ओ-का'बा की भीड़-भाड़ है क्या

ऐसे देखे बहुत से मेले हैं

गिर्या-ए-पुर-असर की शिद्दत है

साफ़ आब-ए-बक़ा के रेले हैं

भेजा अपना ख़याल उस बुत ने

जब सुना 'मुंतही' अकेले हैं

मिर्ज़ा मासिता बेग मुंतही
About the poet

मिर्ज़ा मासिता बेग मुंतही

View profile & all 26 Poems / Stories