यार जब हम-कनार होवेगा

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदारमिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

1 min read · 12.4K reads

यार जब हम-कनार होवेगा

दिल को मेरे क़रार होवेगा

गुज़रा मुझ ख़ाक से जो दामन-कश

ये वही शहसवार होवेगा

ताब क्या माह-ए-चार-दह को जो टुक

उस परी से दो-चार होवेगा

मेहर उस रुख़ के आगे अफ़्सुर्दा

जूँ चराग़-ए-मज़ार होवेगा

गुल नज़ाकत के आगे उस रू के

चश्म-ए-बुलबुल में ख़ार होवेगा

सर्व इस क़द्द-ए-रास्त के आगे

बंदा-ए-चोबदार होवेगा

गरचे आलम में हर कोई तेरा

आशिक़-ए-ग़म-गुसार होवेगा

याद कर हम सा पर न कुई प्यारे

फ़िदवी-ए-जाँ-निसार होवेगा

ऐ 'जहाँदार' कब वो आइना-रू

देखो मुझ से दो-चार होवेगा

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार
About the poet

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

उपनाम : 'जहाँदार' मूल नाम : मिर्ज़ा जहाँदार शाह जन्म : दिल्ली निधन : 31 May 1788 | बनारस, उत्तर प्रदेश जहाँदार , मीरज़ा जवाँ बख़्श मुग़ल शहंशाह शाह आलम के बेटे और वली - अह्द ( उचयधिकारी ) थे , मगर दरबारी साजिशों से तंग आकर , लाल क़िला और भारी राजपाट छोड़ा और लखनऊ च…

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like