तुझ बेवफ़ा की आह कोई चाह क्या करे

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदारमिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

1 min read · 12.4K reads

तुझ बेवफ़ा की आह कोई चाह क्या करे

दिल तुझ को दे के तू ही बता आह क्या करे

जिस दिल-जले की तुझ से लगे शम्अ-साँ लगन

सर से वो गुज़रे और तू वल्लाह क्या करे

ज़ारी फ़ुग़ाँ ओ नाला सभी बे-असर हैं आह

इस संग-दिल के दिल में कोई राह क्या करे

इस माह-ए-कूचा-गर्द के तईं ढूँढता हुआ

हर शब गली गली न फिरे आह क्या करे

याक़ूब की तरह तो बहुत रोए देखिए

ऐ यूसुफ़-ए-ज़माना तिरी चाह क्या करे

जाते हैं सू-ए-दैर रह-ए-काबा छोड़ कर

हक़ में हमारे देखिए अल्लाह क्या करे

कोई ढूँढता कताँ के तईं यारो पर है ग़म

मिलता कहीं नहीं दिल-ए-आगाह क्या करे

की दिल ने दिल-बरान-ए-जहाँ की बहुत तलाश

कोई दिल-रुबा मिला है न दिल-ख़्वाह क्या करे

इस कू-ए-ज़ुल्फ़ में ऐ 'जहाँदार' जा फँसा

दिल किस तरह से गुम न करे राह क्या करे

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार
About the poet

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

उपनाम : 'जहाँदार' मूल नाम : मिर्ज़ा जहाँदार शाह जन्म : दिल्ली निधन : 31 May 1788 | बनारस, उत्तर प्रदेश जहाँदार , मीरज़ा जवाँ बख़्श मुग़ल शहंशाह शाह आलम के बेटे और वली - अह्द ( उचयधिकारी ) थे , मगर दरबारी साजिशों से तंग आकर , लाल क़िला और भारी राजपाट छोड़ा और लखनऊ च…

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे