तन्हा न महर में है रुख़-ए-यार की तरह

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदारमिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

1 min read · 12.4K reads

तन्हा न महर में है रुख़-ए-यार की तरह

मह में तमाम उस के है रुख़्सार की तरह

हैरान ऐसे नईं हुई आँखों को उस की देख

नर्गिस चमन में रहती है बीमार की तरह

मैं सुन के जो क़यास किया वो दहान-ए-तंग

ख़ंदाँ तो है पे ख़ंदा-ए-सोफ़ार की तरह

सीना-सिपर हूँ बुल-हवसाँ कब कि यार के

पैवस्ता अबरू लड़ते हैं तलवार की तरह

रखियो हज़र ऐ दिल कि मुझे आज बे-तरह

आती नज़र है शोख़ दिल-आज़ार की तरह

अग़्यार उस की बज़्म में हैं और दर पर आह

हम ही पड़े रहेंगे गुनहगार की तरह

कहते थे क़ैस-ओ-वामिक़-ओ-फ़र्हाद वाह-वा

कोई आशिक़ी करे तो 'जहाँदार' की तरह

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार
About the poet

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

उपनाम : 'जहाँदार' मूल नाम : मिर्ज़ा जहाँदार शाह जन्म : दिल्ली निधन : 31 May 1788 | बनारस, उत्तर प्रदेश जहाँदार , मीरज़ा जवाँ बख़्श मुग़ल शहंशाह शाह आलम के बेटे और वली - अह्द ( उचयधिकारी ) थे , मगर दरबारी साजिशों से तंग आकर , लाल क़िला और भारी राजपाट छोड़ा और लखनऊ च…

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like