दिल-ए-पुर-ख़ूँ जो जाम है मेरा

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदारमिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

1 min read · 12.4K reads

दिल-ए-पुर-ख़ूँ जो जाम है मेरा

ख़ून शर्ब-ए-मुदाम है मेरा

रिंद-ओ-आवारा नाम है मेरा

सब में ये एहतिराम है मेरा

आरिज़ ओ ज़ुल्फ़-ए-यार का ध्यान

मूनिस-ए-सुब्ह-ओ-शाम है मेरा

उम्र गुज़री कि मिस्ल-ए-नक़्श-ए-क़दम

उस की रह में क़याम है मेरा

आह इक दिन भी देख कर न कहा

ये भी कुइ नक़्श-ए-गाम है मेरा

क़ासिद उस हर्फ़-ए-ना-शुनू तक जल्द

यही जागह पयाम है मेरा

अभी आना है तो शिताबी आ

काम वर्ना तमाम है मेरा

है उसी बुत के ताक़-ए-अबरू को

जो सुजूद ओ सलाम है मेरा

गाह बे-ख़ुद हूँ गह ब-ख़ुद हर दम

कूच और ये मक़ाम है मेरा

ऐ 'जहाँदार' हूँ मैं सैद-ए-असीर

हर ख़म-ए-ज़ुल्फ़ दाम है मेरा

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार
About the poet

मिर्ज़ा जवाँ बख़्त जहाँदार

उपनाम : 'जहाँदार' मूल नाम : मिर्ज़ा जहाँदार शाह जन्म : दिल्ली निधन : 31 May 1788 | बनारस, उत्तर प्रदेश जहाँदार , मीरज़ा जवाँ बख़्श मुग़ल शहंशाह शाह आलम के बेटे और वली - अह्द ( उचयधिकारी ) थे , मगर दरबारी साजिशों से तंग आकर , लाल क़िला और भारी राजपाट छोड़ा और लखनऊ च…

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like