मीर तस्कीन देहलवी के शेर

मीर तस्कीन देहलवीमीर तस्कीन देहलवी

1 min read · 12.4K reads

शब-ए-विसाल में सुनना पड़ा फ़साना-ए-ग़ैर

समझते काश वो अपना न राज़दार मुझे


जिस वक़्त नज़र पड़ती है उस शोख़ पे 'तस्कीं'

क्या कहिए कि जी में मेरे क्या क्या नहीं होता


'तस्कीन' करूँ क्या दिल-ए-मुज़्तर का इलाज अब

कम-बख़्त को मर कर भी तो आराम न आया


क़ासिद आया है वहाँ से तू ज़रा थम तो सही

बात तो करने दे उस से दिल-ए-बेताब मुझे


करता हूँ तेरी ज़ुल्फ़ से दिल का मुबादला

हर-चंद जानता हूँ ये सौदा बुरा नहीं


अभी इस राह से कोई गया है

कहे देती है शोख़ी नक़्श-ए-पा की


पूछे जो तुझ से कोई कि 'तस्कीं' से क्यूँ मिला

कह दीजो हाल देख के रहम आ गया मुझे


इतनी न कीजे जाने की जल्दी शब-ए-विसाल

देखे हैं मैं ने काम बिगड़ते शिताब में


कहे देती हैं ये नीची निगाहें

कि बाला-ए-ज़मीं क्या क्या न होगा


ज़ब्त करता हूँ वले इस पर भी है ये जोश-ए-अश्क

गिर पड़ा जो आँख से क़तरा वो दरिया हो गया


'तस्कीं' ने नाम ले के तिरा वक़्त-ए-मर्ग आह

क्या जाने क्या कहा था किसी ने सुना नहीं

मीर तस्कीन देहलवी
About the poet

मीर तस्कीन देहलवी

View profile & all 14 Poems / Stories