ग़ुस्से से उठ चले हो तो दामन को झाड़ कर

मीर तक़ी मीरमीर तक़ी मीर

1 min read · 12.4K reads

ग़ुस्से से उठ चले हो तो दामन को झाड़ कर

जाते रहेंगे हम भी गरेबान फाड़ कर

दिल वो नगर नहीं कि फिर आबाद हो सके

पछताओगे सुनो हो ये बस्ती उजाड़ कर

यारब रह-ए-तलब में कोई कब तलक फिरे

तस्कीन दे कि बैठ रहूँ पाँव गाड़ कर

मंज़ूर हो न पास हमारा तो हैफ़ है

आए हैं आज दूर से हम तुझ को ताड़ कर

ग़ालिब कि देवे क़ुव्वत-ए-दिल इस ज़ईफ़ को

तिनके को जो दिखावे है पल में पहाड़ कर

निकलेंगे काम दिल के कुछ अब अहल-ए-रीश से

कुछ ढेर कर चुके हैं ये आगे उखाड़ कर

उस फ़न के पहलवानों से कश्ती रही है 'मीर'

बहुतों को हम ने ज़ेर किया है पछाड़ कर

मीर तक़ी मीर
About the poet

मीर तक़ी मीर

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like