दिल-ए-बेताब आफ़त है बला है

मीर तक़ी मीरमीर तक़ी मीर

1 min read · 12.5K reads

दिल-ए-बेताब आफ़त है बला है

जिगर सब खा गया अब क्या रहा है

हमारा तो है अस्ल-ए-मुद्दआ तू

ख़ुदा जाने तिरा क्या मुद्दआ है

मोहब्बत-कुश्ता हैं हम याँ किसू पास

हमारे दर्द की भी कुछ दवा है

हरम से दैर उठ जाना नहीं ऐब

अगर याँ है ख़ुदा वाँ भी ख़ुदा है

नहीं मिलता सुख़न अपना किसू से

हमारा गुफ़्तुगू का ढब जुदा है

कोई है दिल खिंचे जाते हैं ऊधर

फ़ुज़ूली है तजस्सुस ये कि क्या है

मरूँ मैं इस में या रह जाऊँ जीता

यही शेवा मिरा मेहर-ओ-वफ़ा है

सबा ऊधर गुल ऊधर सर्व ऊधर

उसी की बाग़ में अब तो हवा है

तमाशा-कर्दनी है दाग़-ए-सीना

ये फूल इस तख़्ते में ताज़ा खिला है

हज़ारों उन ने ऐसी कीं अदाएँ

क़यामत जैसे इक उस की अदा है

जगह अफ़्सोस की है बाद चंदे

अभी तो दिल हमारा भी बजा है

जो चुपके हूँ कहे चुपके हो क्यूँ तुम

कहो जो कुछ तुम्हारा मुद्दआ है

सुख़न करिए तो होवे हर्फ़-ज़न यूँ

बस अब मुँह मूँद ले मैं ने सुना है

कब उस बेगाना-ख़ू को समझे आलम

अगरचे यार आलम-आश्ना है

न आलम में है ने आलम से बाहर

प सब आलम से आलम ही जुदा है

लगा मैं गिर्द सर फिरने तो बोला

तुम्हारा 'मीर' साहिब सर-फिरा है

मीर तक़ी मीर
About the poet

मीर तक़ी मीर

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी