क़ुबूल था कि फ़लक मुझ पे सौ जफ़ा करता

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

क़ुबूल था कि फ़लक मुझ पे सौ जफ़ा करता

पर एक ये कि न तुझ से मुझे जुदा करता

करूँ हूँ शाद दिल अपना तिरे तसव्वुर से

अगर ये शग़्ल न होता तो क्या किया करता

सफ़ेद सफ़हा-ए-काग़ज़ कहीं न फिर रहता

अगर मैं जौर-ओ-जफ़ा को तिरी लिखा करता

हिना की तरह अगर दस्तरस मुझे होती

तो किस ख़ुशी से तिरे पाँव में लगा करता

ग़म-ए-फ़िराक़ गर ऐसा मैं जानता 'बेदार'

तो अपने दिल को किसी से न आश्ना करता

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीमैं इक्कीसवीं सदी का एक दृश्य हूँपत्नी के शव को अकेले कंधे पर ले जाते हुए दाना माँझी को टी.वी. पर देखते हुएमैं बहुत देर तक अपने कंधे के विकल्प ढूँढ़ता रहा— हरीशचंद्र पांडे