नहीं आराम एक जा दिल को

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

नहीं आराम एक जा दिल को

आह क्या जाने क्या हुआ दिल को

ऐ बुताँ मोहतरम रखो इस को

कहते हैं ख़ाना-ए-ख़ुदा दिल को

ले तो जाते हो मेहरबाँ लेकिन

कीजो मत आप से जुदा दिल को

मुँह न फेरा कभी जफ़ा से तिरी

आफ़रीं दिल को मर्हबा दिल को

ये तवक़्क़ो' न थी हमें हरगिज़

कि दिखाओगे ये जफ़ा दिल को

हैं यही ढंग आप के तो ख़ैर

क्यूँ न फिर दीजिएगा आ दिल को

आख़िर उस तिफ़्ल-ए-शोख़ ने देखा

टुकड़े जूँ शीशा कर दिया दिल को

आज लगती है कुछ बग़ल ख़ाली

कौन सीने से ले गया दिल को

हम तो कहते हैं तुझ को ऐ 'बेदार'

कीजो मत उस से आश्ना दिल को

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like