मत पूछ तू जाने दे अहवाल को फ़ुर्क़त के

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

मत पूछ तू जाने दे अहवाल को फ़ुर्क़त के

जिस तौर कटे काटे अय्याम मुसीबत के

जी में है दिखा दीजे यक रोज़ तिरे क़द को

जो शख़्स कि मुनकिर हैं ऐ यार क़यामत के

कहता हूँ ग़लत तुझ से मैं दिल को छुड़ाऊँगा

छूटते हैं कहीं प्यारे बाँधे हुए उल्फ़त के

क़स्र-ओ-महल-ए-मुनइम तुझ को ही मुबारक हों

बैठे हैं हम आसूदा गोशे में क़नाअत के

बेदार छुपाए से छुपते हैं कोई तेरे

चेहरे से नुमायाँ हैं आसार मोहब्बत के

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like