कहाँ हम रहे फिर कहाँ दिल रहेगा

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

कहाँ हम रहे फिर कहाँ दिल रहेगा

इसी तरह गर तू मुक़ाबिल रहेगा

खुली जब गिरह बंद-ए-हस्ती की तुझ से

तो उक़्दा कोई फिर न मुश्किल रहेगा

दिल-ए-ख़ल्क़ में तुख़्म एहसाँ के बो ले

यही किश्त-ए-दुनिया का हासिल रहेगा

हिजाब-ए-ख़ुदी उठ गया जब कि दिल से

तो पर्दा कोई फिर न हाएल रहेगा

न पहुँचेगा मक़्सद को कम-हिम्मती से

जो सालिक तलबगार-ए-मंज़िल रहेगा

न होगा तू आगाह इरफ़ान-ए-हक़ से

गर अपनी हक़ीक़त से ग़ाफ़िल रहेगा

ख़फ़ा मत हो 'बेदार' अंदेशा क्या है

मिला गर न वो आज कल मिल रहेगा

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like