हैफ़ है ऐसी ज़िंदगानी पर

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

हैफ़ है ऐसी ज़िंदगानी पर

कि फ़िदा हो न यार-ए-जानी पर

तेरी गुल-कारी अब्र हो बर्बाद

गर फ़िदा हो न यार-ए-जानी पर

हाल सुन सुन के हँस दिया मेरा

कुछ तो आया है मेहरबानी पर

ख़ून कुश्तों के हो गया दिल का

तेरी दस्तार-ए-अर्ग़वानी पर

रात 'बेदार' वो मह-ए-ताबाँ

सुन के रोया मिरी कहानी पर

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like