गर कहीं उस को जल्वा-गर देखा

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

गर कहीं उस को जल्वा-गर देखा

न गया हम से आँख भर देखा

नाला हर चंद हम ने गर देखा

आह अब तक न कुछ असर देखा

आज क्या जी में आ गया तेरे

मुतबस्सिम हो जो इधर देखा

आइने को तो मुँह दिखाते हो

क्या हुआ हम ने भी अगर देखा

दिल-रुबा और भी हैं पर ज़ालिम

कोई तुझ सा न मुफ़्त पर देखा

और भी संग-दिल हुआ वो शोख़

तेरा ऐ आह बस असर देखा

मिन्नत ओ आजिज़ी ओ ज़ारी ओ आह

तेरे आगे हज़ार कर देखा

तो भी तू ने न ऐ मह-बे-मेहर

नज़र-ए-रहम से इधर देखा

सच है 'बेदार' वो है आफ़त-ए-जान

हम ने भी क़िस्सा-मुख़्तसर देखा

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like