एक दिन वस्ल से अपने मुझे तुम शाद करो

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

एक दिन वस्ल से अपने मुझे तुम शाद करो

फिर मिरी जान जो कुछ चाहो सो बे-दाद करो

गर किसी ग़ैर को फ़रमाओगे तब जानोगे

वे हमीं हैं कि बजा लावें जो इरशाद करो

अब तो वीराँ किए जाते हो तरब-ख़ाना-ए-दिल

आह क्या जाने कब आ फिर इसे आबाद करो

याद में उस क़द ओ रुख़्सार के ऐ ग़म-ज़दगाँ

जा के टुक बाग़ में सैर-ए-गुल-ओ-शमशाद करो

ले के दिल चाहो कि फिर देवे वो दिलबर मालूम

कैसे ही नाला करो कैसी ही फ़रियाद करो

सुर्मा-ए-दीदा-ए-उश्शाक़ है ये ऐ ख़ूबाँ

अपने कूचे से मिरी ख़ाक न बर्बाद करो

देख कर ताइर-ए-दिल आप को भूला पर्वाज़

ख़्वाह पाबंद करो ख़्वाह उसे आज़ाद करो

आप की चाह से चाहें हैं मुझे सब वर्ना

कौन फिर याद करे तुम न अगर याद करो

शम्-ए-अफ़रोख़्ता जब बज़्म में देखो यारो

हाल-ए-'बेदार'-ए-जिगर-सोख़्ता वाँ याद करो

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like