एक दिन मुद्दतों में आए हो

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

एक दिन मुद्दतों में आए हो

आह तिस पर भी मुँह छुपाए हो

आप को आप में नहीं पाता

जी में याँ तक मिरे समाए हो

क्या कहूँ तुम को ऐ दिल ओ दीदा

जो जो कुछ सर पे मेरे लाए हो

दीद बस कर लिया इस आलम का

फिर चलो वाँ जहाँ से आए हो

क्यूँकि तश्बीह उस से दे 'बेदार'

मह से तुम हुस्न में सिवाए हो

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like