'बेदार' करूँ किस से मैं इज़हार-ए-मोहब्बत

मीर मोहम्मदी बेदारमीर मोहम्मदी बेदार

1 min read · 12.4K reads

'बेदार' करूँ किस से मैं इज़हार-ए-मोहब्बत

बस दिल है मिरा महरम-ए-असरार-ए-मोहब्बत

हर बुल-हवस उस जिंस का होता हैगा ख़्वाहाँ

जाँ-बाख़्ता-ख़्वाँ होवें ख़रीदार-ए-मोहब्बत

ऐ शैख़ क़दम रखियो न इस राह में ज़िन्हार

है सुब्हा-शिकन रिश्ता-ए-ज़ुन्नार-ए-मोहब्बत

करते हैं अबस मुझ दिल-ए-बीमार का दरमाँ

वाबस्ता मिरी जाँ से हैं आज़ार-ए-मोहब्बत

बच जाऊँ इस आज़ार से 'बेदार' गर अब की

हूँगा न कभी फिर मैं गिरफ़्तार-ए-मोहब्बत

मीर मोहम्मदी बेदार
About the poet

मीर मोहम्मदी बेदार

मूल नाम : मीर मोहम्मदी जन्म : दिल्ली निधन : अकबराबाद, उत्तर प्रदेश

View profile & all 51 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like