तन से जाँ का क़दम निकलता है

मीर कल्लू अर्शमीर कल्लू अर्श

1 min read · 12.4K reads

तन से जाँ का क़दम निकलता है

अब कोई दम में दम निकलता है

सैर कर इंक़िलाब-ए-आलम की

ठेकरा ले के जम निकलता है

ऐ परी शब जो हूर को देखा

तेरा अंदाज़ कम निकलता है

ख़ल्क़ मरती है कू-ए-क़ातिल में

तौर-ए-मुल्क-ए-अदम निकलता है

छोड़ बुत-ख़ाने को तिरे हाथों

बरहमन ऐ सनम निकलता है

कूचा-ए-ज़ुल्फ़ से तिरे ऐ बुत

बच के शैख़-ए-हरम निकलता है

साफ़ ऐ हूर तेरे कूचे में

रंग-ए-बाग़-ए-इरम निकलता है

जान-ए-जाँ तुझ पे जान जाती है

दम निकलता है दम निकलता है

तेग़-ए-क़ातिल है 'अर्श' ज़हर-आलूद

मेरे ज़ख़्मों से सम निकलता है

मीर कल्लू अर्श
About the poet

मीर कल्लू अर्श

उपनाम : 'अर्श' मूल नाम : मीर हसन अस्करी जन्म : लखनऊ, उत्तर प्रदेश निधन : लखनऊ, उत्तर प्रदेश

View profile & all 33 Poems / Stories