थका थका सा बदन - नज़्म

मीना कुमारी नाज़मीना कुमारी नाज़1 Aug 1933 – 31 Mar 1972

1 min read · 12.4K reads

आह रूह

बोझल बोझल

कहाँ पे हाथ से कुछ छूट गया याद नहीं

न जाने किस के चीख़ने की ये आवाज़ आई

और एहसास दराड़ों में कैसे जा पहुँचा

नगर वीराँ

झरोके ख़मोश

मुँडेरें चुप ख़मोशी उफ़ कि ख़लाओं का दम भी घुटने लगा

अचानक आ गई हो मौत वक़्त को जैसे

हाए रफ़्तार की नब्ज़ें रुकें

दिल बैठ गया

कहाँ शुरूअ' हुए ये सिलसिले कहाँ टूटे

न इस सिरे का पता है न वो सिरा मा'लूम

मीना कुमारी नाज़
About the poet

मीना कुमारी नाज़

मूल नाम : महजबीं नाज़ जन्म : 01 Aug 1933 | मुंबई, महाराष्ट्र निधन : 31 Mar 1972 संबंधी : मुंशी प्यारे लाल शाकिर (दादा)

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like