लम्हे उड़ते हैं कभी या तो तितलियों की तरह - नज़्म

मीना कुमारी नाज़मीना कुमारी नाज़1 Aug 1933 – 31 Mar 1972

1 min read · 12.4K reads

लम्हे उड़ते हैं कभी या तो तितलियों की तरह

या कभी ख़ुशबुओं की मानिंद चीख़ उठते हैं

उसी रफ़्तार उसी शोर-ओ-ग़ुल के दाएरे

किसी भी लम्हे को माज़ी नहीं बनने देते

सिमटते फैलते साँचे में वक़्त के ढल कर

अजब शक्ल के बन कर ज़माना रखते हैं नाम

ज़माना

जैसे इक फ़ाक़ा-ज़दा गिद्धों का गिरोह

बे-कफ़न उम्मीदों की लाशों पे नज़रें गाड़े हुए

मुंतज़िर रहता है झपटे कब

काफ़्नाई हुई उमंगों की भीड़

चिता की आँच में लालच में घेर डाले हुए

खड़ी हुई है जो कब से

खड़ी रहे कब तक

मीना कुमारी नाज़
About the poet

मीना कुमारी नाज़

मूल नाम : महजबीं नाज़ जन्म : 01 Aug 1933 | मुंबई, महाराष्ट्र निधन : 31 Mar 1972 संबंधी : मुंशी प्यारे लाल शाकिर (दादा)

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like