अयादत होती जाती है इबादत होती जाती है

मीना कुमारी नाज़मीना कुमारी नाज़1 Aug 1933 – 31 Mar 1972

1 min read · 12.4K reads

अयादत होती जाती है इबादत होती जाती है

मेरे मरने की देखो सब को आदत होती जाती है

नमी सी आँख में और होंट भी भीगे हुए से हैं

ये भीगा-पन ही देखो मुस्कुराहट होती जाती है

तेरे क़दमों की आहट को है दिल ये ढूँढता हर दम

हर इक आवाज़ पे इक थरथराहट होती जाती है

ये कैसी यास है रोने की भी और मुस्कुराने की

ये कैसा दर्द है कि झुनझुनाहट होती जाती है

कभी तो ख़ूबसूरत अपनी ही आँखों में ऐसे थे

किसी ग़म-ख़ाना से गोया मोहब्बत होती जाती है

ख़ुद ही को तेज़ नाख़ूनों से हाए नोचते हैं अब

हमें अल्लाह ख़ुद से कैसी उल्फ़त होती जाती है

मीना कुमारी नाज़
About the poet

मीना कुमारी नाज़

मूल नाम : महजबीं नाज़ जन्म : 01 Aug 1933 | मुंबई, महाराष्ट्र निधन : 31 Mar 1972 संबंधी : मुंशी प्यारे लाल शाकिर (दादा)

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्याययीशुरोमी सैनिकों ने तुम्हें अपशब्द कहेक्योंकि उनके आका के पास— प्रताप सोमवंशीजीभअपयश के कितने मुहावरे हैं उसके नामलंबी, काली, चटोरी और क्या- क्या— प्रताप सोमवंशीहड्डी का दर्दहल्के पीलेपन-युक्त सफ़ेद हड्डियों के जोड़चटख़ रहे हैं— भगतसिंह सोनी