सब रात मिरी सपनों में गुज़र जाती है और मैं सोता हूँ

MeerajiMeeraji25 May 1912 – 3 Nov 1949

3 min read · 12.9K reads

सब रात मिरी सपनों में गुज़र जाती है और मैं सोता हूँ

फिर सुब्ह की देवी आती है

अपने बिस्तर से उठता हूँ मुँह धोता हूँ

लाया था कल जो डबल-रोटी

उस में से आधी खाई थी

बाक़ी जो बची वो मेरा आज का नाश्ता है

दुनिया के रंग अनोखे हैं

जो मेरे सामने रहता है उस के घर में घर-वाली है

और दाएँ पहलू में इक मंज़िल का है मकाँ वो ख़ाली है

और बाएँ जानिब इक अय्याश है जिस के हाँ इक दश्ता है

और इन सब में इक मैं भी हूँ लेकिन बस तू ही नहीं

हैं और तो सब आराम मुझे इक गेसुओं की ख़ुशबू ही नहीं

फ़ारिग़ होता हूँ नाश्ते से और अपने घर से निकलता हूँ

दफ़्तर की राह पर चलता हूँ

रस्ते में शहर की रौनक़ है इक तांगा है दो कारें हैं

बच्चे मकतब को जाते हैं और तांगों की क्या बात कहूँ

कारें तो छिछलती बिजली हैं तांगों के तीरों को कैसे सहूँ

ये माना इन में शरीफ़ों के घर की धन-दौलत है माया है

कुछ शोख़ भी हैं मासूम भी हैं

लेकिन रस्ते पर पैदल मुझ से बद-क़िस्मत मग़्मूम भी हैं

तांगों पर बर्क़-ए-तबस्सुम है

बातों का मीठा तरन्नुम है

उकसाता है ध्यान ये रह रह कर क़ुदरत के दिल में तरह्हुम है

हर चीज़ तो है मौजूद यहाँ इक तू ही नहीं इक तू ही नहीं

और मेरी आँखों में रोने की हिम्मत ही नहीं आँसू ही नहीं

जूँ तूँ रस्ता कट जाता है और बंदी-ख़ाना आता है

चल काम में अपने दिल को लगा यूँ कोई मुझे समझाता है

मैं धीरे धीरे दफ़्तर में अपने दिल को ले जाता हूँ

नादान है दिल मूरख बच्चा इक और तरह दे जाता हूँ

फिर काम का दरिया बहता है और होश मुझे कब रहता है

जब आधा दिन ढल जाता है तो घर से अफ़सर आता है

और अपने कमरे में मुझ को चपरासी से बुलवाता है

यूँ कहता है वूँ कहता है लेकिन बेकार ही रहता है

मैं उस की ऐसी बातों से थक जाता हूँ थक जाता हूँ

पल-भर के लिए अपने कमरे को फाइल लेने आता हूँ

और दिल में आग सुलगती है मैं भी जो कोई अफ़सर होता

इस शहर की धूल और गलियों से कुछ दूर मिरा फिर घर होता

और तू होती

लेकिन मैं तो इक मुंशी हूँ तू ऊँचे घर की रानी है

ये मेरी प्रेम-कहानी है और धरती से भी पुरानी है

Meeraji
About the poet

Meeraji

Mohammad Sanaullah Dar (25 May 1912 – 3 November 1949), better known as Meeraji was an Indian Urdu poet. He lived the life of a bohemian, working only intermittently. Literary life Meeraji was associated with Adabi Duniya (Lahore), and later worked for All In…

View profile & all 12 Poems / Stories

More from Meeraji

  1. नगरी नगरी फिरा मुसाफ़िर घर का रस्ता भूल गया

    नगरी नगरी फिरा मुसाफ़िर घर का रस्ता भूल गयाक्या है तेरा क्या है मेरा अपना पराया भूल गया

    12.7K reads
  2. ज़िंदगी एक अज़िय्यत है मुझे

    ज़िंदगी एक अज़िय्यत है मुझेतुझ से मिलने की ज़रूरत है मुझे

    12.7K reads
  3. चाँद सितारे क़ैद हैं सारे वक़्त के बंदी-ख़ाने में

    चाँद सितारे क़ैद हैं सारे वक़्त के बंदी-ख़ाने मेंलेकिन मैं आज़ाद हूँ साक़ी छोटे से पैमाने में

    12.7K reads
  4. हँसो तो साथ हँसेंगी दुनिया बैठ अकेले रोना होगा

    हँसो तो साथ हँसेंगी दुनिया बैठ अकेले रोना होगाचुपके चुपके बहा कर आँसू दिल के दुख को धोना होगा

    12.8K reads
  5. दिल महव-ए-जमाल हो गया है

    दिल महव-ए-जमाल हो गया हैया सर्फ़-ए-ख़याल हो गया है

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like