उस गुल को भेजना है मुझे ख़त सबा के हाथ

मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँमज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

1 min read · 12.4K reads

उस गुल को भेजना है मुझे ख़त सबा के हाथ

इस वास्ते लगा हूँ चमन की हवा के हाथ

बर्ग-ए-हिना ऊपर लिखो अहवाल-ए-दिल मिरा

शायद कि जा लगे वो किसी मीरज़ा के हाथ

आज़ाद हो रहा हूँ दो आलम की क़ैद से

मीना लगा है जब से कि कुछ बे-नवा के हाथ

मरता हूँ मीरज़ाइ-ए-गुल देख हर सहर

सूरज के हाथ चुनरी तो पंखा सबा के हाथ

'मज़हर' छुपा के रख दिल-ए-नाज़ुक को अपने तू

ये शीशा बेचना है किसी मीरज़ा के हाथ

मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ
About the poet

मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

View profile & all 11 Poems / Stories

More from मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

  1. चली अब गुल के हाथों से लुटा कर कारवाँ अपना - मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

    चली अब गुल के हाथों से लुटा कर कारवाँ अपनान छोड़ा हाए बुलबुल ने चमन में कुछ निशां अपना

    12.4K reads
  2. हम ने की है तौबा और धूमें मचाती है बहार - मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

    हम ने की है तौबा और धूमें मचाती है बहारहाए बस चलता नहीं क्या मुफ़्त जाती है बहार

    12.4K reads
  3. न तू मिलने के अब क़ाबिल रहा है - मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

    न तू मिलने के अब क़ाबिल रहा हैन मुज को वो दिमाग़ ओ दिल रहा है

    12.4K reads
  4. तजल्ली गर तेरी पस्त ओ बुलंद उन को दिखलाती - मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

    तजल्ली गर तेरी पस्त ओ बुलंद उन को दिखलातीफ़लक यूँ चर्ख़ क्यूँ खाता ज़मीं क्यूँ फर्श हो जाती

    12.4K reads
  5. उस गुल को भेजना है मुझे ख़त सबा के हाथ - मज़हर मिर्ज़ा जान-ए-जानाँ

    उस गुल को भेजना है मुझे ख़त सबा के हाथइस वास्ते लगा हूँ चमन की हवा के हाथ

    12.6K reads

More Poetry & Stories You May Like